Mahakumbh 2025- आस्था, भव्यता और इतिहास के महासंगम का समापन, योगी आज करेंगे अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित

 Mahakumbh 2025- आस्था, भव्यता और इतिहास के महासंगम का समापन, योगी आज करेंगे अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित



        Mahakumbh 2025 न केवल आध्यात्मिकता की नई ऊंचाइयों को छुएगा, बल्कि भव्यता और दिव्यता के मामले में भी दुनिया भर में एक अनूठा उदाहरण स्थापित करेगा। 45 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में 66 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। योगी सरकार की मेहनत और केंद्र के सहयोग से प्रयागराज को नया जीवन मिला, जिससे इस बार का महाकुंभ पहले से भी अधिक भव्य और दिव्य हो गया।
         इस पावन अवसर पर आम लोगों से लेकर खास लोगों तक सभी ने अपनी आस्था को मूर्त रूप दिया। महाकुंभ मेले के समापन की औपचारिक घोषणा आज की जाएगी।

सीएम योगी करेंगे अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित

       Mahakumbh मेले की औपचारिक घोषणा आज की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है, हालांकि मंगलवार देर शाम तक मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। 
     इस समारोह में मेले के दौरान स्थापित चार विश्व रिकार्डों के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाने की उम्मीद है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।

Mahakumbh 2025

Post a Comment

0 Comments