इन कारणों से शरीर में बढ़ता है ब्लड प्रेशर, जानिए High Blood Pressure को नियंत्रण में रखने के लिए क्या करना चाहिए?

इन कारणों से शरीर में बढ़ता है ब्लड प्रेशर, जानिए High Blood Pressure (High BP)को नियंत्रण में रखने के लिए क्या करना चाहिए?



अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान Blood Pressure बढ़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं। जब आपके खाने-पीने में असंतुलन हो जाता है और शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है, तब हाई बीपी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हृदय से संबंधित बीमारियों और किडनी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आंखों के खराब होने का भी खतरा होता है। चलिए जानते हैं हाई बीपी किन कारणों से होता है और इसे नियंत्रण में रखने के लिए क्या किया जाना चाहिए?

इन कारणों से बढ़ सकता है बीपी: हाई ब्लड प्रेशर के कारण High Blood Pressure Reasons

वजन का बढ़ना - यदि शरीर का वजन आवश्यकता से अधिक है, तो ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या कभी भी हो सकती है। मोटे व्यक्तियों में ब्लड प्रेशर का बढ़ना पतले व्यक्तियों की तुलना में अधिक देखा गया है।



व्यायाम न करना - यदि आप व्यायाम नहीं करते हैं, तो यह समस्या आपको भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि यह भी देखा गया है कि जो लोग रोज व्यायाम करते हैं, जैसे सुबह की सैर करना या योग करना या कोई भी हल्का व्यायाम करना... उन लोगों में अन्य लोगों की तुलना में ब्लड प्रेशर कम देखा गया है।

अधिक नमक खाना: जो लोग अधिक नमक खाते हैं, उन्हें सामान्य लोगों की तुलना में High Blood Pressure होने की संभावना अधिक होती है। दैनिक नमक का सेवन जितना अधिक, सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर उतना अधिक।


अधिक शराब पीना: अधिक शराब पीने से रक्त वाहिकाओं के स्नायुओं पर असर पड़ता है। यह उन्हें संकीर्ण बना सकता है। आप जितना अधिक शराब पिएंगे, हाई ब्लड प्रेशर होने का जोखिम उतना ही बढ़ेगा। यदि आप नियमित रूप से शराब पीते हैं तो आपको जोखिम है, खासकर यदि आपकी आयु 35 वर्ष से अधिक है।

High Blood Pressure 

हाई बीपी से कैसे बचें How to Prevent High Blood Pressure


खाने पर नियंत्रण रखें - घर का खाना खाएं, बाहर का पैक्ड फूड और जंक फूड खाने से बचें। वजन पर नियंत्रण रखें। यदि आपका वजन बढ़ गया है तो हाई बीपी हो सकता है। रोज कम से कम आधा घंटा व्यायाम करें।


खाने पर नियंत्रण रखें, घर का बना खाना खाएं, बाहर का पैक्ड फूड और जंक फूड खाने से बचें। अपने वजन को नियंत्रित करें, यदि आपका वजन बढ़ गया है तो आपको हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है। हर दिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम करें। साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दूध और कम वसा वाले भोजन खाएं, इससे बीपी कम होता है। अपने आहार में मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम शामिल करें। हर सुबह खाली पेट 2 कली लहसुन खाएं। खूब पानी पिएं।

Post a Comment

0 Comments